जानिए- राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2022 के बारे में। Know about Rajasthan Public Information Portal 2022.

Epothi


राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाता है| इस बार सरकार द्वारा एक अनोखे पोर्टल की शुरूआत की गई है जिसका नाम राजस्थान जन सूचना पोर्टल है| इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के नागरिक सरकार द्वारा संचालित की गई सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं| Rajasthan Jan soochna Portal लॉन्च होने के पश्चात अब राज्य के नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे क्योंकि वह इस पोर्टल के माध्यम से अपनी इच्छा अनुसार योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| आवेदन करने के लिए नागरिकों को jansoochna.rajasthan.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा एवं आवेदन करना होगा|

जन सूचना पोर्टल क्या है ? Jan Suchana Portal Rajasthan प्रदेश का एक वेब पोर्टल है जहाँ प्रदेश के नागरिक के लिए सरकार की सभी योजनाओ और सेवाओं की जानकारी एक जगह ऑनलाइन उपलब्ध है। जन सूचना पोर्टल, सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के धारा 4(2) के तहत आमजन तक चाही गई सूचना उपलब्ध कराने का प्रयास है।




राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा 13 सितम्बर 2019 को बिरला सभागार में आयोजित समारोह में नागरिको को सम्बोधित करते हुए लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल की सहायता से राजस्थान के नागरिक प्रदेश में चल रही योजनाओ की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

जन सूचना पोर्टल राजस्थान (Jan Suchana Portal Rajasthan) राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी द्वारा 13 सितम्बर 2019 प्रदेश के नागरिको को सम्बोधित करते हुए लॉन्च किया है। जिसमें प्रदेश के 115 विभागों की 255 योजनाओं और सेवाओं के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जन सूचना पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4(2) के अंतर्गत संचालित किया जाता है। टोल फ्री नंबर 18001806127 के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पोर्टल पर योजना का विकल्प चुनकर योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जन सूचना पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने हेतु नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।👇
👉जन सूचना पाेर्टल
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !