भारतीय इतिहास से सम्बन्धित टॉप महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-

 ◆ भारतीय इतिहास में बाजार नियमों/मूल्य नियन्त्रण पद्धति की शुरुआत किसने की थी? -अलाउद्दीन खिलजी  

◆ राज्य सम्बन्धों में उलेमा के दखल का विरोध किस सुल्तान ने किया था? । -अलाउद्दीन खिलजी ने  

◆ 11वीं सदी के भारत का दर्पण किसे कहा जाता है? -किताब-उल-हिन्द 

◆ वैहिन्द का युद्ध (1008-09) में किनके बीच लड़ा गया? -महमूद गजनवी और आनन्दपाल

◆ दिल्ली सल्तनत का वह प्रथम सुल्तान कौन था, जिसने स्थायी सेना रखी? -अलाउद्दीन खिलजी 

◆ दिल्ली के सुल्तानों में से किसने तैमूरी शासक मिर्जा शाहरुख के अधिराज्य  में आना स्वीकार किया?  -खिज्र खाँ सैयद 

◆ कौन 'गुलरुखी' के उपनाम से कविताएँ लिखा करता था? -सिकंदर लोदी 

◆ भारत का वह पहला शासक कौन था जिसने मुहम्मद गोरी को पराजित किया? -सोलंकी शासक भीम II

◆ मुहम्मद गोरी किस वंश का था? -शंसबनी 

◆ अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था? -रामचन्द्र देव  

◆ 'जब उसने राजत्व प्राप्त किया तो वह शरीयत के नियमों और आदेशों से पूर्णतया स्वतन्त्र था' बरनी ने यह कथन किस सुल्तान के लिए कहा? -अलाउदीन खिलजी

◆ सल्तन्त काल में भू-राजस्व का सर्वोत्तम ग्रामीण अधिकारी था -चौधरी 

◆ तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ? -सैय्यद वंश

◆ किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे? -फिरोज तुगलक 

◆ किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिया -फिरोज तुगलक 

◆ किस सुल्तान ने फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपाय किए?  -फिरोज तुगलक 

◆ नालंदा विश्वविद्यालय के विनाश का कारण है -बख्तियार खिलजी का आक्रमण 

◆ तबकात-ए-नासिरी' का लेखक कौन था? -मिनहाज-उस-सिराज  

◆ अलाई दरवाजा का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया अलाउद्दीन खिलजी कए. 

◆ कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी -लाहौर 

◆ अलाउद्दीन खिलजी के प्रसिद्ध सेनापतियों में किसकी मंगोलों के विरुद्ध  लड़ते हुए मृत्यु हुई? -जफर खाँ  

◆ तौल की सबसे छोटी इकाई कौन है? -रत्ती (रक्तिका-संस्कृत)  

◆ प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो दरबार में रहे. -अलाउद्दीन खिलजी के  

◆ किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया -इब्नबतूता 

◆ तैमूर लंग ने किस वर्ष में भारत पर आक्रमण किया? -1398 ई.  

◆ दिल्ली के किस मुस्लिम शासक के निधन पर इतिहासकार बदायूंनी ने कहा 'राजा को अपनी प्रजा से तथा प्रजा को अपने राजा से मुक्ति मिली'? -मुहम्मद-बिन-तुगलक  

◆ दिल्ली के सुल्तान बलबन का पूरा नाम क्या था? -गयासुद्दीन बलबन  

◆ टेलीग्राम का सबसे अच्छा कंटेंट देने वाला चैनल प्रतियोगिता दर्पण है।

◆ कौन-सा सुल्तान नया धर्म चलाना चाहता था किन्तु उलेमाओं ने विरोध किया? -अलाउद्दीन खिलजी  

◆ दिल्ली में कौन-सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है? -हुमायूँ का मकबरा 

◆ दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिण के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए एक विभाग 'दीवान-ए-खैरात' (दान विभाग) स्थापित किया, वह था  -फिरोज तुगलक  

◆ किस संगीत वाद्य को हिन्दू-मुस्लिम, गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया हैं? -सितार 

◆ नयी फारसी काव्य शैली 'सबक-ए-हिन्दी' अथवा 'हिन्दुस्तानी' शैली के जन्मदाता थे -अमीर खुसरो

◆ अनुकूल परिस्थितियाँ मौजूद होने के बावजूद गुलाम वंश के शासक भारत में अपने साम्राज्य का विस्तार नहीं कर पाये, इसका मुख्य कारण क्या था?-मगोल आक्रमण का भय 

◆ 'तुगलकनामा' के रचनाकार का नाम है -अमीर खुसरो  

◆ भारत में मुहम्मद गोरी ने किसको प्रथम अक्ता प्रदान किया था? -कुतुबुद्दीन ऐबक 

◆ किस सुल्तान के काल में खालिसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई? -अलाउद्दीन खिलजी 

◆ सल्तनत काल के सिक्के – टंका', 'शशगनी' एवं 'जीतल' किन धातुओं के . बने थे? -चाँदी, सोना, ताँबा  

◆ 'अमीर कोही' (कृषि विभाग) नामक एक नया विभाग किस सुल्तान द्वारा शुरु किया गया था? -मुहम्मद-बिन-तुगलक 

◆ अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई? -खड़ी बोली  

◆ तैमूर लंग ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया?  -नासिरुद्दीन महमूद तुगलक 

◆ भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया -तुर्कों ने  

◆ किसने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के निर्गत किये? -महमूद गजनवी  

◆ अलाउद्दीन खिलजी के सेनाध्यक्षों में से कौन तुगलक वंश का प्रथम सुल्तान बना? -गाजी मलिक  

◆ 'जवाबित' थे -राज्य कानून  

◆ राजवंश के अन्तर्गत विजारत का चरमोत्कर्ष हुआ -तुगलक  

◆ ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद, अजमेर का निर्माण किसने करवाया था? -कुतुबुद्दीन ऐबक

संपर्क करें प्रपत्र