➤भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है? -संसद
➤भारतीय संसद के कितने सदन हैं? -दो
➤संसद के किस सदन को 'प्रतिनिधि सभा' भी कहा जाता है? -लोकसभा को
➤संसद का लोकप्रिय सदन कौन-सा है? -लोकसभा
➤संसद का स्थायी सदन कौन-सा है? -राज्यसभा
➤भारतीय संसद बनती है -लोकसभा, राज्यसभा एवं राष्ट्रपति के द्वारा
➤कौन-सा प्रावधान भारतीय संविधान के अन्तर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है? -अनुच्छेद 105
➤भारतीय संसद के कितने अंग हैं?-3
➤भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि-संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी? -अनुच्छेद 79
➤संसद का निम्न सदन एवं उच्च सदन क्रमशः हैं -लोकसभा एवं राज्यसभा
➤संसद को भंग करने के लिए कौन सक्षम है? -राष्ट्रपति
➤संसद के दो क्रमिक अधिवेशनों के बीच अधिकतम कितने समयान्तराल की अनुमति है? -6 माह
➤भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस सम्बन्ध में होती है? -साधारण विधेयक
➤साधारण विधेयक से सम्बन्धित गतिरोध को दूर करने के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है? -राष्ट्रपति
➤लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है? -लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर
➤जब संसद के दोनों सदनों के किसी साधारण विधेयक में मतभेद हो तो इस गतिरोध को कैसे सुलझाया जाता है? -दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
➤संसद की कार्यवाही सूची में प्रथम विषय होता है -प्रश्न काल
➤कौन-सी प्रथा संसदीय प्रणाली को भारत की देन है? -शून्य काल
➤संसद के किसी सदस्य की सदस्यता तब समाप्त समझी जाती है यदि वह बिना सदन को सूचित किये अनुपस्थित रहता है. -60 दिन
➤सांसदों के वेतन का निर्णय कौन करता है? -संसद
➤संसद के कुल सदस्यों का कितना भाग वैधानिक चैम्बर की मीटिंग बुलाने के लिए आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) है-1/10